दिव्य ज्योति कलश यात्रा का ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर किया भव्य स्वागत

 

नित्य गायत्री मंत्र जाप एवं सूर्य अर्घ्यदान का लिया संकल्प

Voice of pratapgarh News ✍️ पत्रकार महेश कुमार गुप्ता

दौसा।अखिल विश्व गायत्री परिवार- शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा संचालित दिव्य ज्योति कलश यात्रा रविवार को लालसोट तहसील के विभिन्न गांवों से गुजरी। यात्रा का ग्राम वासियों ने पुष्प वर्षा के द्वारा भव्य स्वागत किया। यात्रा में महिलाओं ने मंगल गीत गाए एवं दिव्य ज्योति कलश की आरती उतारी। यह जानकारी देते हुए कोषाध्यक्ष रमेश शर्मा रेंजर ने बताया कि यह मिशन गायत्री मंत्र की छत्र-छाया में पला,बढ़ा और सक्षम हुआ है। पिछले अनेक वर्षों से वह इसी मंत्र का प्रचार और प्रसार कर रहा है। आज यह महामंत्र विश्व के करोड़ों व्यक्तियों द्वारा जपा जा रहा है। इसके शब्दार्थ और भावार्थ पर ध्यान दें तो स्पष्ट समझ पड़ता है कि यह मंत्र देश, काल और धर्म- संप्रदाय की सीमाओं से को संपूर्णत:मुक्त है। इसमें परमात्मा के किसी भी विशेष नाम का प्रयोग नहीं हुआ है, केवल अपने लिए किसी लौकिक कामना की पूर्ति किए जाने की प्रार्थना तथा इच्छा नहीं की गई है। इस मंत्र के द्वारा संपूर्ण मानव जाति के वास्तविक कल्याण की एक ही प्रार्थना की गई है कि ‘वे सर्व समर्थ परमात्मा हम सब की बुद्धि को सन्मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करें। यात्रा सर्वप्रथम ग्राम नयाबास में परिभ्रमण करती हुई राहुवास पहुंची। जहां बड़ी संख्या में स्थान-स्थान पर श्रद्धालु जनों ने बड़े हर्षोल्लास के साथ यात्रा का स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने नित्य गायत्री मंत्र जाप एवं सूर्य अर्घ्यदान का संकल्प लिया। उसके पश्चात यात्रा ग्राम कल्लावास, पिपली पातलवास,कोलीवाडा, व्यासों का नोहरा, घटवासन माताजी, हमीरपुरा होते हुए सलेमपुरा पहुंची। श्रद्धालुजनों ने गायत्री मंत्र के सामूहिक उच्चारण के साथ कलश यात्रा का स्वागत किया एवं ज्योति कलश की आरती उतार कर सभी उज्जवल भविष्य की मनोकामना की। ग्राम वासियों ने प्रतिदिन गायत्री चालीसा एवं अच्छे साहित्य पढ़ने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला समन्वयक रूपनारायण मैमोडिया, सहायक मुख्य ट्रस्टी केदार लाल गर्ग, वरिष्ठ गायत्री परिजन रमेश लाटा, रामनारायण शर्मा, रामजीलाल गुप्ता, सुभाष शर्मा देहलाल,विनीत उपाध्याय लालसोट, राजेंद्र कुमार शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, जगदीश पाटीवाला, रामावतार मीना, अखिलेश शर्मा, राजेंद्र मीणा, उमेश शर्मा, अनिल शर्मा, मुकेश मिश्रा, रमेश चंद्र शर्मा सहित परिजन उपस्थित थें।