जैन नसिया में महावीर भगवान का 2551वाॅ मोक्ष कल्याणक महापर्व मनाया

 

Voice of pratapgarh news ✍️ महेश कुमार गुप्ता

दौसा। लालसोट में गंगापुर रोड स्थित श्री दिगंबर जैन रसिया में शुक्रवार कार्तिक कृष्ण अमावस्या पर जैन धर्म के 24वे तीर्थंकर एवं संपूर्ण विश्व को जियो और जीने दो का उपदेश देने वाले, जीव दया का मार्ग दिखाने वाले वर्तमान शासन नायक महावीर भगवान का 2551वाॅ मोक्ष कल्याणक महापर्व बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। आज के दिन भगवान की अंतिम दिव्य देशना हुई थी। भगवान बिहार के पावापुरी क्षेत्र से मोक्ष गए थे। आज शाम को गौतम गणधर स्वामी को केवल ज्ञान की प्राप्त हुई थी।
सकल जैन समाज लालसोट के तत्वावधान में भगवान का मोक्ष कल्याणक महापर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया तीनों जिनालयो में अभिषेक ,पंचामृत अभिषेक, शांति धारा संपूर्ण विश्व में सुख शांति समृद्धि संयम स्वरूप साधना एवं सभी को स्वस्थ शरीर की प्राप्ति हेतु की गई। तीनों मंदिर में निर्वाण लड्डू चढ़ाया गया जिसमें संपूर्ण समाज के महिलाओं पुरुष ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इस दौरान समाज के रतनलाल जैन सोनी, सुभाष बडजात्या, महेंद्र जैन सोनी पूर्व पार्षद, अनिल बैनाड़ा, डॉ प्रमोद जैन, अशोक बडजात्या, सुनील पाटनी, जैन युवा संघ अध्यक्ष सुमित बडजात्या, अरिहंत पाटनी, पुनीत सोनी, प्रशांत बडजात्या, रविंद्र बडजात्या, अशोक जैन दिल्ली,एलम बडजात्या, सुभाष सोनी, राकेश सोनी, अजीत बडजात्या,सहित समाज के अनेक महिला पुरुष उपस्थित थे।

Recent Posts