Voice of pratapgarh news ✍️ महेश कुमार गुप्ता
लालसोट। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रक्षा भंडारी समेत अन्य पदाधिकारियो का लालसोट आगमन पर महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुमन मीना खुर्रा व नगर अध्यक्ष शिल्पी चौधरी की अगुवाई में भारत एजेंसी लालसोट पर साॅल एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष भंडारी ने महिला मोर्चा के पदाधिकारियो से संगठन गतिविधियो को लेकर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री जयश्री गर्ग, राधा भारद्वाज, अमारवती शर्मा प्रदेश कार्यालय मंत्री, मीना बनर्जी प्रदेश सह कार्यालय मंत्री, निकिता राठौड प्रदेश मिडिया प्रभारी, ज्योति मिश्रा प्रदेश कार्यक्रम प्रभारी, मंजू मीना प्रदेश सदस्य समेत भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष सुमन मीणा खुर्रा, भाजपा महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष शिल्पी चौधरी, बिलौना मण्डल अध्यक्ष ममता मीना, ललिता जायसवाल, अंजू शर्मा नगर उपाध्यक्ष, बार एसोसिएशन अध्यक्ष महेश ककराला, अशोक चौधरी एडवोकेट, चंद्रशेखर सोनी, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष दीपक सेडुलाई समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
