Voice of Pratapgarh News✍???? महावीर चन्द्र
सिरोही/माउंट आबू। तपोभूमि माउंट आबू में पहली बार कावड़ कायत्रा का आयोजन किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने की पुष्पवर्षा जो की माउंट आबू के मुख्य बाजार विकास नगर के युवाओं द्वारा देवनगरी आबूराज की पावन धरा पर आयोजन युवा भक्तो द्वारा किया गया। सुबह 06 बजे गुरु वशिष्ठ आश्रम गोमुख से शुरू हुई। कावड़ यात्रा के मुख्य बाजार में पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की। मंडल अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि शहर में पहली बार कावड़ यात्रा का आयोजन शहर के युवाओं द्वारा किया गया यह बड़े ही हर्ष का विषय है। मंडल अध्यक्ष ने आयोजन समिति को शहर में पहली बार कावड़ यात्रा आयोजन करने पर धन्यवाद दिया।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शाबीर कुरैशी, आईटी जिला संयोजक अक्षय चौहान, भास्कर अग्रवाल, पार्षद मांगीलाल काबरा, छोटेलाल चौरासिया, एसटी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अशोक भोपा, एसटी मोर्चा नगर अध्यक्ष भगवानाराम राणा, अशोक शर्मा , मन की बात मंडल संयोजक हीर सिंह , ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र गिरी, अरविंद रावल, मुकेश ऐरन आदि भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह जानकारी मंडल मीडिया प्रभारी अभिषेक थिंगर ने दी।
