महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र पुलिस थाना पीपलखूंट के महिला कांउसलर ने महिलाओं को किया जागरूक

 

Voice of Pratapgarh News ✍️ विरेन्द्र टेलर

प्रतापगढ़। पीपलखूंट में महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र पुलिस थाना पीपलखूंट के द्वारा महिला जागरूक किया जा रहा है महिला कांउसलर प्रीति शर्मा ने नरेगा में काम करती महिलाओं को उनकी समस्याओं के बारे चर्चा की। काउंसलर प्रीति शर्मा ने कहा हमारे समाज में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए हम सभी को एक संयुक्त प्रयास करना चाहिए।
महिला सुरक्षा द्वारा महिलाओं को किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, भेदभाव या यौन उत्पीड़न को चुपचाप ना सहने के प्रेरित किया और बताया गया की पीपलखूंट थाने पर हर समय महिला पुलिसकर्मी उपस्थित रहती है और महिला पुलिसकर्मी द्वारा सभी शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए व गोपनीयता बनाए रखते हुए हर संभव मदद प्रदान की जाती है। पुलिस द्वारा महिला संबंधी सभी मामलों में त्वरित कानूनी कार्रवाई की जाती है। उनके द्वारा उपस्थित सभी महिलाओं का हौसला बढ़ाया गया और उन्हें आगे बढ़ते रहने के लिए
प्रेरित किया गया और उनकी प्रशंसा की गई।

Recent Posts