Voice of Pratapgarh News ✍️ Rajasthan
जयपुर। लोकसभा चुनाव की आचार सहिता हटते ही प्रदेश की भजनलाल सरकार ने त्वरित गति से विकास कार्य करने प्रारंभ कर दिये है। इसी क्रम में राज्य सरकार ने चूरू सहित प्रदेश के 40 शहरो की कायाकल्प के लिए 18500 करोड ़ की लागत से शहरो में विकास कार्य करवाने का निर्णय लिया है। इस धोषणा से चूरू के जनप्रतिनिधियों कार्यकर्ताओ व आम नागरिको ने प्रसंन्ता व्यक्त की है।
इस धोषणा पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, विधायक हरलाल सहारण, लोक सभा प्रत्याशी देवेंद्र झाझड़िया,जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा सहित जिले के सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओ ने हर्ष व्यक्त किया है।
अपने संदेश में पूर्व नेताप्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने इसे चूरू के लिए ऐतिहासिक पल बताते हुऐ कहा कि भाजपा सरकार की सोच में विकास एक प्रमुख मुददा है और प्रदेश की जनता ने जिस उदेश्य से भाजपा को शासन की बागडोर सौंपी थी उस पर भाजपा सरकार खरी उतर रही है। आने वाले समय में इस प्रकार के कई विकास कार्य हम देख पायेगे। उन्होने कहा कि इन विकास कार्यो से राज्य सरकार की आपणो अग्रणी राजस्थान की थीम चरितार्थ होगी। यहां आधुनिक सुविधाऐं लोगो को प्राप्त हो सकेगी।
इस अवसर पर विधायक हरलाल सहारण ने प्रसंन्नता व्यक्त करते हुऐ कहा कि इस धोषणा से चूरू का प्रत्येक व्यक्ति प्रसंन्न है और चूरू में इससे जो विकास कार्य होगे उससे चूरू के सभी नागरिको को लाभ मिलेगा और चूरू में विकास के कई रास्ते खुलेगे। उन्होने कहा कि शहर का सौन्दर्यकरण होने से चूरू में पर्यटन की संभावनाऐं बढेगी जिससे स्थानीय लोगो को रोजगार मिलेगा। इस सौगात से चूरू के जीवन स्तर में परिवर्तन आयेगा और समस्याओं का समाधान होगा।
लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्र झाझड़िया ने कहा कि राजस्थान की डबल इंजन की सरकार प्रदेश को विकसित प्रदेश बनाने के लिये कृत संकल्पित है। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का प्रत्येक क्षेत्र देश की विकास यात्रा मे अपना योगदान दे रहा है।
जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने प्रसंन्नता व्यक्त करते हुऐ कहा कि विकास का दुसरा नाम भाजपा है और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के द्वारा इस धोषणा से चूरू विकसित शहरो की श्रेणी में शामिल हो जायेगा जिससे चूरू के प्रत्येक व्यक्ति को गौरवान्वित होने का मौका मिलेगा। उन्होने कहा कि इससे चूरू की सुरत व हालात बदलेगे और नागरिको को आधुनिक सुख सुविधाऐं प्राप्त होगी।
विधायक हरलाल सहारण ने बताया कि 18500 करोड़ की लागत से प्रदेश के 40 शहरो का कायाकल्प किया जायेगा। जिसमें 24 धंटे पेयजल आपूर्ति, सिवरेज, जीरो वेस्ट मॉडल, विरासत का संरक्षण, मनोरंजन सुविधाऐं, सौदर्यकरण, बस स्टेण्ड डवलपमेंट, इन्टरसिटी ट्रांसर्पोट में सुधार, इवी के लिए चार्जिग स्टेशन, सड़को की री-मॉडलिंग, पार्किग स्थल निर्माण, ट्रेफिक कन्ट्रोल जैसे सुविधाऐं इन शहरो को प्राप्त हो सकेगी।
इस धोषणा से लोगो में गहरा उत्साह है एवम् लोगो ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
