मेवाङ क्षत्रिय महासभा द्वारा बङी सादङी मे झाला मन्ना की पुन्यतिथि पर हल्दी घाटी शौर्य दिवस मनाया 

Voice of Pratapgarh News ✍️

प्रतापगढ। सम्भाग टीम ने लिया भाग। वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप के प्रमुख सेनापति एवं पुर्व राजराणा बङी सादङी झाला मानसिह के द्वारा हल्दीघाटी युद्ध मे अदम्य साहस, बहादुरी, सर्वोच्च कोटी की देश व स्वामी भक्ती का परिचय देते हुऐ मेवाङ व महाराणा प्रताप की रक्षार्थ जिसने अपने प्राणो की आहुति देते हुऐ उस युद्ध की दिशा ही बदल दी थी व मेवाङ व महाराणा प्रताप को उस हल्दी घाटी युद्ध मे विजय श्री प्राप्त की ।
बङी सादङी मे मेवाङ क्षत्रिय महासभा- तहसील बङी सादङी के तहसील अध्यक्ष रघुवीर सिंह चुन्डावत के नेतृत्व मे मेवाङ के ऐसे महान योद्धा की पुन्य पावन तिथी व हल्दी घाटी शौर्य दिवस पर विशाल वाहन रैली निकाल कर संत स्वामी सुदर्शनाचार्य महाराज बङी सादङी के सानिध्य मे व उदयपुर व लोकप्रिय सासंद राजसमंद महिमा कुॅवर के मुख्य आतिथ्य मे भव्य समारोह का आयोजन किया गया ।

मेवाङ क्षत्रिय महासभा सम्भाग प्रवक्ता नाहरसिंह कल्याणपुरा ने जानकारी देते हुऐ बताया कि इस भव्य समारोह मे अन्य प्रमुख अतिथि राजस्थान सरकार के मंत्री गौतम दक, चितौङगढ के विधायक चन्द्रभानसिंह आक्या, राजराणा बङी सादङी घनश्यामसिंह झाला, मेवाङ क्षत्रिय महासभा-के केन्द्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह मेतवाला, केन्द्रीय उपाध्यक्ष ठा नारायणसिंह बङौली, जिला संरक्षक भानुप्रताप सिंह धरियावद, भामाशाह भीमसिह कुराबङ, हनुमंत सिंह बोहैङा, करणी सेना अध्यक्ष जीवन सिह शेरपुर , मेवाङ क्षत्रिय महासभा-केन्द्रिय महामंत्री भवानी सिंह ताणा, सम्भाग प्रभारी- डी.डी.सिंह राणावत, राव भूपेन्द्र सिंह शक्तावत बान्सी, मेवाङ क्षत्रिय महासभा-पुर्व जिलाध्यक्ष चितौङगढ महाराज सहदेव सिंह नारेला, जौहर समृति संस्थान चितौङगढ के महामंत्री तेजपाल सिंह खोर , मेवाङ क्षत्रिय महासभा -प्रतापगढ जिला उपाध्यक्ष मदनसिह गठेला व बङी सादङी नगर पालिका अध्यक्ष कन्ठालीया मंचासीन थे ।

इस समारोह मे मेवाङ क्षत्रिय महासभा की -सम्भाग टीम व धरोहर बचाओ जिला समिति प्रतापगढ के पदाधिकारीगणो जिनमे – दुर्गासिह मौखमपुरा, समन्दर सिह झाला, मदनसिह शकरखेङी , भोमसिह वरमन्डल, चन्द्रवीर सिंह देवङा, दिलीप कुमार तिवारी, नाहरसिंह कल्याणपुरा, भगवान सिंह गरदोङी, जितेन्द्रसिंह वरमन्डल, नागूसिह वरमन्डल , राजेश सालवी आदि ने भी भाग लिया ।

इस भव्य सफल समारोह मे बहुत बङी संख्या मे हर समाज के लोगो ने बङे उत्साह से भाग लिया व जुलूस व अतिथियो का स्वागत किया जिसका संचालन मेवाङ क्षत्रिय महासभा के बङी सादङी तहसील अध्यक्ष रघुवीर सिंह चुन्डावत ने किया ।