Voice of Pratapgarh News @ महेश कुमार गुप्ता।
यातायात पुलिस कर्मियों को सुर संगम संस्था ने पिलाई एनर्जी ड्रिंक
एक सप्ताह तक रोज अलग-अलग ड्रिंक पिलायेंगे – अशोक खेडला
दौसा। लोग पुलिस वालों के बारे में गलत धारणा रखते है। ऐसा नहीं होना चाहिए। पुलिस अपनी सेवा से जनता में विश्वास और आस बनाए हुए है। उनकी सेवा भावना को देखते हुए सुर संगम संस्थान परिवार द्वारा यातायात प्रभारी नेमीचंद शर्मा के मार्गदर्शन से यातायात पुलिस एवं धूप में ड्यूटी देने वाले पुलिस कर्मियों के लिए सेवा सप्ताह का शुभारम्भ किया गया। इस सेवा सप्ताह के अंतर्गत संपूर्ण सप्ताह भर संस्थान परिवार द्वारा शहर के विभिन्न तिराहो चौराहों पर भीषण गर्मी में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को संभाल रहे यातायात पुलिस कर्मियों को एनर्जी ड्रिंक पिलाई जाएगी। इसी क्रम में आज दोपहर को यातायात कर्मियों को ग्लूकोस ड्रिंक पिलाई गई, जिससे उनकी एनर्जी बरकरार रहे एवं भीषण गर्मी से बच सके।
संस्थान के अध्यक्ष अशोक खेड़ला ने बताया कि सप्ताह के सात दिन तक रोज एनर्जी ड्रिंक यातायात पुलिस कर्मियों को पिलाई जाएगी जिसमें कैरी की छाछ, नींबू शिकंजी, मसाला छाछ, मिल्क रोज, सत्तू आदि प्रकार की ड्रिंक सम्मिलित है। सभी एनर्जी ड्रिंक सेहत एवं स्वास्थ्य के लिए लाभदायक भी है। संस्था परिवार सक्रिय सदस्य कवि कृष्ण कुमार सैनी ने कहा इस भीषण गर्मी में पुलिसकर्मी शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं तो हमारा भी दायित्व बनता है कि हम उनकी सेवा हेतु एवं उनके स्वास्थ्य हेतु कुछ बेहतर कर सके। इसी श्रृंखला में यह सेवा कार्य सुर संगम संस्थान परिवार द्वारा प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर संस्था परिवार के सदस्य राष्ट्रीय कवि कृष्ण कुमार सैनी, दिलीप कुमार शर्मा, लोचन प्रकाश शर्मा, कल्पना शर्मा सहित यातायात पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
