Voice of Pratapgarh News
प्रतापगढ़। अभिनव पहल पक्षी बचाओ के लिये जागरुकता अभियान की शुरुआत के लिए की गई कार्मिक बैठक”संजीवनी सेवा संस्था” द्वारा संचालित सामाजिक सरोकार संबंधित एक मिशन है हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी पछियो को गर्मी में पानी के लिए परिंडे लगाओ आभियान के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। गर्मियों मे बढ़ते तापमान में मनुष्य अपने आपकों बचा लेता है लेकिन अमुख पक्षी अपनी व्यथा किसको सुनाए इसके चलते पर्यावरण प्रेमी अमर सिंह ने इन पक्षियों की दिल की बात को जाना और अपनी संस्थान के सदस्यों के साथ मिलकर के पक्षी बचाओ मुहिम को जारी रखते हुए लगातार जिले में 8 वर्षों से अपने सफल प्रयास के साथ चला रहे हैं। जिसमें हर ग्राम पंचायत में जागरूकता पैदा कर परिंडे सहित दाने पानी की व्यवस्था की जा रही है जिसमे सभी सरपंचों से संस्थान द्वारा अपील की जाती है की इस मिशन में अपना योगदान देकर पक्षी बचाओ अभियान को सफल बनाएं। कार्यक्रम समन्वयक अमर सिंह संजीवनी सेवा संस्थान ने सभी कार्मिकों को बताया की हम सब को मिलकर हर आंगन में परेंडे लगाने के लिए जागरूकता पैदा करें और इस परोपकार के कार्य में अधिक से अधिक गत वर्ष से भी अधिक परिण्डे लगायेगे।
