राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज बांसवाड़ा में

Voice of Pratapgarh News 

बांसवाड़ा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज गुरुवार को बांसवाड़ा में प्रवेश करेगी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा सुबह 11.30 बजे राजस्थान की सीमा दानपुर में पहुंचेगी यात्रा यहां से छोटी सरवन, पाड़ला होते हुए बांसवाड़ा शहर में आएगी। बांसवाड़ा शहर में न्याय यात्रा नया बस स्टैंड, नई आबादी से हॉस्पिटल चौराहा, कुशलबाग मैदान से पुराना बस स्टैंड, कस्टम चौराहा होते हुए कॉलेज मैदान पर पहुंचेगी। यहां पर सभा का आयोजन किया जाएगा। सभा के बाद कूपड़ा होते हुए बोरवट, बड़ोदिया, कलिंजरा, भीलकुआं से गुजरात के झालोद में प्रवेश करेगी न्याय यात्रा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की न्याय यात्रा को लेकर पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा बांसवाड़ा पहुंचे हैं वे सभा स्थल और यात्रा के रूट का जायजा लेंगे। यात्रा के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी साथ में है। इनके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट, प्रभारी सुखजिंदर रंधावा सहित पार्टी के दिग्गज नेता शामिल होंगे।