वाॅइस ऑफ प्रतापगढ़ न्यूज़।
अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी एवं यूथ कांग्रेस के बैंक खातों को आयकर विभाग द्वारा फ्रीज करने के विरोध में प्रतापगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयकर विभाग प्रतापगढ़ के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया।
प्रतापगढ़। भाजपा की केंद्र सरकार के दबाव में आकर आयकर विभाग द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं यूथ कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रिज करने के विरोध में प्रतापगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयकर विभाग प्रतापगढ़ के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया । कांग्रेस जिला प्रवक्ता मोहित भावसार ने जानकारी देते हुए बताया कि विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं यूथ कांग्रेस के खाते फ्रीज करने पर केंद्र की भाजपा सरकार एंव आयकर विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया ।
इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह राणावत ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार सत्ता के नशे में लोकतंत्र की हत्या कर रही है आज जिस प्रकार से देश में केंद्र की मोदी सरकार भाजपा सरकार केंद्रीय सरकारी विभागों (इनकमटैक्स विभाग , सीबीआई , ई डी )का दुरुपयोग कर विपक्षी पार्टी के नेताओं पर और विपक्षी पार्टियों पर दबाव बना रही है जो बहुत ही सरासर गलत है देश की जनता द्वारा कांग्रेस पार्टी को दिए गए चंदे को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी इस एवं यूथ कांग्रेस पार्टी के खातों को फ्रीज देश में एक अलोकतांत्रिक घटना को कारित कर रही है जो कि बहुत ही निदनीय है कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता किसी के दबाव में आने वाला नहीं है आप जितना हमें दबाने की कोशिश करेंगे उतना विरोध प्रदर्शन बढ़ेगा और देश में लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी हमेशा मजबूती से खड़ी रहेंगी । इस अवसर पर कांग्रेस संगठन महासचिव कमल सिंह गुर्जर पूर्व जिला उपाध्यक्ष रवि प्रकाश ओझा सेवा दल कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिग्विजय सिंह राणावत पूर्व प्रधानएवं जिला उपाध्यक्ष अर्जुनलाल निनामा पीपलखूंट ब्लॉक अध्यक्ष देवीलाल निनामा नगर अध्यक्ष उदयलाल अहीर जिला परिषद सदस्य पिंकेश पटवा सुहागपुरा प्रधान भरत पारगी पंचायत समिति सदस्य रामचन्द्र मीणा ने भी विरोध प्रदर्शन के रूप में अपना संबोधन दिया ।
इस अवसर परब्लॉक अध्यक्ष कैलाश भाटी नगर परिषद नेता प्रतिपक्ष सुशील गुर्जर पूर्व पीपलखूंट ब्लॉक अध्यक्ष मणिलाल चरपोटा नगर मंडल अध्यक्ष आशुतोष ओझा सालमगढ़ मंडल अध्यक्ष शांतिलाल मीणा जिला उपाध्यक्ष हेम प्रकाश शर्मा पूर्व ओबीसी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष एवं पार्षद महेश चंद्र कुमावत नगर परिषद पार्षद आशीष शर्मायूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष शुभम देवड़ापूर्व नगर परिषद पार्षद प्रमोद गंधर्व जिला महासचिव यूथ कांग्रेस वासु कजानी धूलजी निनामा पूर्व पंचायत समिति सदस्य प्रकाश यादव उपाध्यक्ष अभिषेक राठी यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष लोकेश शर्मा पूर्व एनएसयूआई नगर अध्यक्ष अनिरुद्ध शर्मा एसयूआइ नगर अध्यक्ष अमन गौरी शाहरुख मंसूरी हरीश रेदास जगदीश रैदास जिला महासचिव अभिषेक शर्मा भव्य भारद्वाज अविनाश अहीर सहित जिला कांग्रेस पदाधिकारी रण ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी व नगर कांग्रेस पदाधिकारी गण अग्रिम संगठनों के पदाधिकारीगण नगर परिषद के पार्षद गण जिला परिषद सदस्य गण पंचायत समिति सदस्य गण सरपंचगण इकाई बूथ के पदाधिकारीगण कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
