स्वामी विवेकानंद जयंती युवा पखवाड़ा के रूप में मनाई जा रही

 

राजकीय सार्वजनिक जिला पुस्तकालय प्रतापगढ़ में स्वामी विवेकानंद जयंती युवा पखवाड़ा के रूप में मनाई जा रही

प्रतापगढ़।पुस्तकालय मे स्वामी विवेकानंद व रामकृष्ण परमहंस के साहित्य की पुस्तक प्रदर्शनी भी लगाई गई। 19 जनवरी को निबंध प्रतियोगिता तथा पाठकों को स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरित करने के लिए पट्ट प्रदर्शन, 23 जनवरी को भाषण प्रतियोगिता तथा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 24 जनवरी को पुस्तकालय में पोस्टर प्रतियोगिता तथा मोटिवेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुस्तकालय के पाठकों ने भी स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन और प्रेरक विचारों पर अपने विचार प्रकट किये,और सीख ली कि हमें आगे बढ़ना है, और लक्ष्य प्राप्त करना है, जब तक हम संघर्ष करते रहेंगे ,क्योंकि स्वामी विवेकानंद का मानना था कि जितना बड़ा संघर्ष होगा जीत उतनी ही शानदार होगी। पुस्तकालय अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह पालीवाल ने बताया कि युवा पखवाड़ा 12 जनवरी से 26 जनवरी तकआयोजित होगा, पालीवाल ने स्वामी विवेकानंद को युवाओं का प्रेरणा स्रोत बताया तथा उनके जीवन पर प्रकाश डाला,इसी के साथ पुस्तकालय को जोड़ते हुए बताया कि पुस्तकों का जीवन में बहुत महत्व है, इन्हें जीवन का अहम हिस्सा बनाएं, यह पाठको ही नहीं,बल्कि सभी लोगों के शैक्षिक एवं मानसिक उन्नयन के लिए जरूरी है। पुस्तके ही सशक्त माध्यम है, जो हमारे सभ्यता और संस्कृति तथा ज्ञान -विज्ञान को आगे ले जाने का सशक्त माध्यम हैं। इस आयोजन में पुस्तकालय के पाठक रोहन धाकड़, मनोज लबाना, प्रियंका, खुशबू सोनी, विनोद कलाल अनीता मीणा, कमलेश मीणा, अतुल, विशाल, मनीष, रवि धाकड़, पंकज मीणा, रितु मीणा इत्यादि उपस्थित रहे।

Recent Posts