20वें कल्याण महोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा का भाजपा की ओर से पुष्पवर्षा के साथ किया स्वागत

Voice of Pratapgarh News ✍️ TARU SINGH 

निम्बाहेड़ा। मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री शेषावतार ठाकुर श्री कल्लाजी वेदपीठ के 20 वें कल्याण महोत्सव के अवसर पर बुधवार को नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नगर के दशहरा मैदान स्थित श्री ढ़ाबेश्वर महादेव मंदिर से आरम्भ हुई, जो नगर के प्रमुख मार्गों व मुख्य बाजारों से होते हुए ठाकुर श्री कल्ला जी वेदपीठ पहुंची।
शोभायात्रा के रेल्वे स्टेशन स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय से गुजरने के दौरान पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी की ओर से भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा में बटुकों, वीर वाहिनियों, वीरांगनाओं, प्रभात फेरियों सहित विभिन्न सजिव झांकियों पर पुष्प वर्षा की। इस अवसर पर जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट आदि ने रथ में विराजीत श्री शेषावतार ठाकुर श्रीकल्ला महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की तथा क्षेत्र में सुख, समृद्धि एवं खुलशाली की कामना की।
शोभायात्रा के स्वागत के दौरान नगर निकाय प्रकोष्ठ जिला संयोजक प्रदीप मोदी, व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक उमेश तोतला, महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बनवार, कमलेश बुनकर, उपाध्यक्ष नीलेश खेरोदिया, पुष्कर सोनी, नरेश आमेटा, ग्रामीण मण्डल उपाध्यक्ष लोकेश सुथार, मंत्री धर्मपाल जाट, एससी मोर्चा नगर अध्यक्ष विजय बैरवा, निवर्तमान पार्षद अविनाश गोठवाल, पूर्व पार्षद गोपाल कुमावत, दिनेश बैरागी, ओबीसी मोर्चा प्रवक्ता प्रमोद वैष्णव, पूर्व महामंत्री पारस विरवाल, शंभु सिंह पंवार, रतन वैष्णव, रमेश वैष्णव, लोकेश लड्ढा, अंतरिक्ष साहू, केशव कासट, भरत शर्मा, राजेन्द्र जाट, सिद्धार्थ बोड़ाना आदि सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

Recent Posts