ताड़केश्वर महादेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा

Voice of pratapgarh News✍️ पत्रकार महेश पीलूखेड़ा

दौसा। श्रद्धा, भक्ति और संस्कृति का अनुपम संगम शुक्रवार को ग्राम राजपुरा में देखने को मिला, जहां ताड़केश्वर महादेव शिव पंचायत प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत भव्य कलश यात्रा का आयोजन हुआ। वैदिक मंत्रोच्चारण और शिव नाम के जयघोषों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन का शुभारंभ ग्राम राजपुरा में आचार्य कैलाश शास्त्री गुगड़ोद वालों के सान्निध्य में पं. विजय शास्त्री, कुजबिहारी शास्त्री, मदन मोहन शास्त्री, राजकुमार शास्त्री एवं दिनेश शास्त्री सहित अनेक विद्वान पंडितों द्वारा तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा इस आयोजन की प्रथम कड़ी रही, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, महिलाएं एवं बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में सम्मिलित हुए।  कलश यात्रा बनी श्रद्धा का प्रतीक गांव की गलियों से निकली कलश यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश धारण किए मंगल गीतों का गान करती चल रही थीं, वहीं पुरुषों एवं युवाओं की टोली भजन-कीर्तन के साथ चल रही थी। यात्रा का नेतृत्व आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों ने किया। ग्राम एकता और संस्कृति का परिचायक
इस अवसर पर सरपंच हरकेश मटलाना, रामकिशोर मीना सहित समस्त ग्रामवासी श्रद्धा के साथ मौजूद रहे। सभी ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर उत्साह एवं गर्व व्यक्त किया और इसे ग्राम एकता और धार्मिक चेतना का प्रतीक बताया।विश्व शांति और कल्याण की कामना कलश यात्रा के समापन पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से ताड़केश्वर महादेव के समक्ष प्रार्थना करते हुए विश्व शांति, पर्यावरण संतुलन और जनकल्याण की कामना की। आगामी दिनों में मंदिर प्रांगण में यज्ञ, रुद्राभिषेक, भंडारा एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा। ग्राम राजपुरा इस अवसर पर धार्मिक रंग में रंगा हुआ नजर आया।

Recent Posts