संत निरंकारी मंडल का संयोजक स्तरीय संत समागम आयोजित

 

सद्भाव और मानवता का दिया संदेश, सतगुरु की महिमा का हुआ गुणगान

Voice of pratapgarh News✍️ पत्रकार महेश पीलूखेड़ा

दौसा। लालसोट खटवा रोड स्थित हरिओम मैरिज गार्डन में रविवार को संत निरंकारी मंडल की ओर से संयोजक स्तरीय संत समागम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जोनल इंचार्ज सुनील बाली ने किया। उन्होंने कहा कि “संत समागम किसी एक धर्म या संप्रदाय तक सीमित नहीं है। ना हम हिंदू हैं, ना मुसलमान, ना सिख, ना ईसाई… हम केवल इंसान हैं। मानवता ही हमारा धर्म है। उन्होंने सतगुरु की सेवा और निराकार प्रभु के ध्यान को जीवन का उद्देश्य बताया। मीडिया सहायक गोपाल बोहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि समागम में क्षेत्रीय संचालक मनोज खंगार, संयोजक रतनलाल सैनी, तुंगा सेवा दल संचालक मंगल निरंकारी, त्रिलोक मुखी, रामौतार, सेवा दल संचालक लेखराज, शिक्षक संचालक आनन्दीलाल, घनश्याम, श्यामा, कान्ता सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। समागम का संचालन चौथमल मुखी लालसोट ने किया। तुंगा, देवगांव, रामगढ़पचवारा, डीडवाना, बस्सी जयपुर आदि शाखाओं से संतों ने सहभागिता कर समागम को सफल बनाया।

समागम के दौरान भक्ति गीतों और विचारों के माध्यम से सत्संग, सेवा और सुमिरन के महत्व को रेखांकित किया गया।

Recent Posts