Voice of pratapgarh News ✍️ पत्रकार महेश पीलूखेड़ा
दौसा। लालसोट में ऑपरेशन सिंदूर यात्रा’ के समर्थन में रविवार को लालसोट विधानसभा क्षेत्र में भव्य सिंदूर यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम ने ऐतिहासिक सफलता दर्ज करते हुए महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक गौरव का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। सैकड़ों की संख्या में पारंपरिक परिधानों और माथे पर सिंदूर सजाए महिलाओं ने उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। जयकारों और देशभक्ति नारों के बीच यात्रा नगर भ्रमण पर निकली, जिसमें हर मोड़ पर जनसमर्थन और आत्मीयता देखने को मिली।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. मूर्ति मीना महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री, राजस्थान मौजूद रहीं। इनके अलावा सुमन मीना, सभापति पिंकी चतुर्वेदी, जिला अध्यक्ष लक्ष्मी रैला, चन्द्रकान्ता, ललिता जैसवाल सह संयोजक, सावित्री सोनी, रेखा सैंन, अन्नु शर्मा, पूनम भट्ट, ललिता डांस, सुषमा चौधरी, किरण, निशा शर्मा, प्रियंका शर्मा, कविता लोहार, राजकंवर भाटी जैसी अनेक प्रमुख महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
संगठनात्मक व्यवस्थाओं में महेश जांगीड़, दीपक बोहरा, बलराम जोशी, लोकेश जोशी, लखन सवासा, मोनू शर्मा और अशोक गौतम ने सक्रिय भूमिका निभाई। यात्रा का उद्देश्य नारी अस्मिता और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण को जन-जन तक पहुंचाना रहा। कार्यक्रम का समापन ‘जय हिंद जय भारत’ के जयघोष के साथ हुआ।
