विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ में संदीपा शर्मा बनीं दौसा जिलाध्यक्ष

विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ में संदीपा शर्मा बनीं दौसा जिलाध्यक्ष
नव नियुक्त जिलाध्यक्ष को समाजजनों ने दी बधाई, रचनात्मक कार्यों में आएगी तेजी
Voice of pratapgarh News ✍️ पत्रकार महेश पीलूखेड़ा

दौसा। लालसोट विप्र फाउंडेशन राजस्थान जोन 1डी के महिला प्रकोष्ठ में नई संगठनात्मक नियुक्ति की गई है। प्रदेशाध्यक्ष डॉ. आरती भारद्वाज की अनुशंसा पर, जोन 1डी के प्रदेश प्रभारी भुवनेश्वर उर्फ चच्चू भैया और प्रदेशाध्यक्ष डॉ. हेमन्त शर्मा के अनुमोदन से दौसा निवासी श संदीपा शर्मा को महिला प्रकोष्ठ का दौसा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

प्रदेश महामंत्री महिला प्रकोष्ठ उर्मिला जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि संदीपा शर्मा की नियुक्ति से जिले में महिला शक्ति को संगठित करने, सामाजिक चेतना जागृत करने और रचनात्मक गतिविधियों को गति देने में मदद मिलेगी। साथ ही, विप्र समाज की महिलाओं की क्षमताओं का समुचित उपयोग कर सकारात्मक दिशा में परिणाम देखने को मिलेंगे।

संदीपा शर्मा की नियुक्ति पर प्रदेश संगठन महामंत्री कैलाश तिवाड़ी, अनिल नीमला, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉ. अमित राय, जिला महामंत्री मनीष लाटा, बालमुकुंद शर्मा, रमाकांत शर्मा, लोकेश संस्कृत, जिला प्रभारी सियाराम शर्मा समेत अनेक समाजबंधुओं ने हर्ष जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।