Voice of pratapgarh News ✍️ पत्रकार महेश पीलूखेड़ा
– विप्र समाज में हर्ष की लहर, संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा
दौसा। लालसोट विप्र फाउण्डेशन राजस्थान जोन 1डी के महिला प्रकोष्ठ में लालसोट निवासी पूनम शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति महिला प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. आरती भारद्वाज की अनुशंसा पर जोन 1डी के प्रदेश प्रभारी भुवनेश्वर उर्फ चच्चू भैया व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. हेमन्त शर्मा की स्वीकृति से की गई है।
महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महामंत्री उर्मिला जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि पूनम शर्मा की सक्रियता और सामाजिक सेवाओं को देखते हुए यह दायित्व उन्हें सौंपा गया है। उनकी नियुक्ति से महिला प्रकोष्ठ के रचनात्मक कार्यों को गति मिलेगी और विप्र समाज में मातृशक्ति की भागीदारी और प्रभावी होगी। पदभार ग्रहण करने पर प्रदेश संगठन महामंत्री कैलाश तिवाड़ी, अनिल नीमला, युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. अमित राय, जिला महामंत्री मनीष लाटा, बालमुकुंद शर्मा, रमाकांत शर्मा, लोकेश संस्कृत, दौसा जिला प्रभारी सियाराम शर्मा सहित अनेक गणमान्य विप्रजनों ने पूनम शर्मा को बधाई दी और उनके उज्जवल कार्यकाल की कामना की।
