सहायक प्रशासनिक अधिकारियों का किया गया अभिनंदन

 

Voice of pratapgarh News✍️ पत्रकार महेश पीलूखेड़ा

दौसा। लालसोट मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, लालसोट में संतोष सिंह मीना ने सहायक प्रशासनिक अधिकारी पद का कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शीला मीना ने कार्यालयीन कार्यों के समयबद्ध निष्पादन पर बल देते हुए कर्मचारियों से कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया।

इसी क्रम में, घनश्याम परसोइया ने पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, संवासा में सहायक प्रशासनिक अधिकारी पद पर कार्यभार संभाला। दोनों अधिकारियों का अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में स्वागत व अभिनंदन किया गया।

इस मौके पर एसीबीईओ बिहारी लाल वर्मा, एसीबीईओ विनोद नौनिहाल, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी वीरेन्द्र कुमार जैन, आरपी अभिनंदन त्रिवेदी, लाल चंद बुनकर, विष्णु कुमार शर्मा, योगेश गौत्तम, अविनाश शर्मा, मयंक शर्मा, अशोक शर्मा, रवि प्रकाश मीना, राजीव शर्मा, शिव बंटवारा, सर्वेश पारीक, हेमराज माली, दिनेश सैनी, राजेश सैनी, रामभजन राड़ा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Recent Posts