Voice of pratapgarh News ✍️ पत्रकार महेश पीलूखेड़ा
दौसा ।विप्र फाउण्डेशन राजस्थान जॉन-1युवा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष इन्दुशेखर शर्मा की अनुशंसा एवं प्रदेशाध्यक्ष अध्यक्ष डॉ हेमंत शर्मा के अनुमोदन के साथ युवा प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री देवाशीष भारद्वाज द्वारा डा.अमित राय को युवा प्रकोष्ठ में दौसा जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्ति किया गया है। भारद्वाज द्वारा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष की नियुक्ति जारी करते हुए सात दिवस में अपनी कार्यकारिणी बनाकर प्रदेश मुख्यालय युवा
प्रकोष्ठ को आवश्यक रूप से अवगत करवाने के निर्देश दिए गए हैं।
डॉ राय की नियुक्ति पर विप्र समाज के कैलाश तिवाड़ी, मनीष लाटा, दीपक हरियाणा, अनिल नीमला, बालमुकुंद शर्मा, राजेन्द्र डोब, सुनील शर्मा, जे पी शर्मा, गोपाल बोहरा, लोकेश शर्मा, रवि गंगावत, रमाकांत शर्मा, एडवोकेट राजेश शर्मा सहित कई लोगों ने खुशी जताई है। यह जानकारी सियाराम शर्मा दौसा जिला प्रभारी विप्र फाउण्डेशन राजस्थान जोन 1डी ने दी।
