मकर संक्रांति को
दान पुण्य में जुटे लोग, छतो पर हुई जमकर पतंगबाजी वो काटा, वो मारा से गूंजा आकाश
Voice of pratapgarh News ✍️ रिपोर्टर महेश कुमार गुप्ता
दौसा।शहर में आस्था व धर्म कर्म के त्योहार मकर संक्रांति पर्व पर जहां प्रयागराज कुंभ मेला में पहुंच कर आस्था की डुबकी लगाई वही मकर संक्रांति के अवसर पर जमकर पतंगबाजी हुई।
युवा घर की छत पर डीजे लगाकर गानों की धुन पर पतंग उड़ाते नजर आए। महिलाएं भी पतंगबाजी करती हुई देखी गई। युवाओं बच्चों सहित महिलाओं में भी पतंगबाजी करने के लिए उत्साह देखा गया। पतंगबाजी से आसमान पतंग से अटा रहा। उड़ी उड़ी रे पंजाबी गाने के साथ पतंग उड़ाने का लुक उठाया। काटी वो काटी की . आवाजों से आकाशीय गुंजायमान रहा।
वहीं लोग अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर गायों को चारा, खिलाने ,ऊनी कपड़े बाटने जैसे धर्म कर्म में जुटे हुए हैं ।
