अरविंद प्रजापति बने दौसा युवा जिला उपाध्यक्ष


Voice of pratapgarh news ✍️ रिपोर्टर महेश कुमार गुप्ता

दौसा। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव एवं राजस्थान प्रभारी डॉ.सुरेश प्रजापति व प्रदेशाध्यक्ष बत्तीलाल फुलवाड़ा के द्वारा जिलाध्यक्ष जगदीश पोटर की अनुशंसा पर प्रजापति समाज की उभरती युवा शक्ति, कर्मठ समाजसेवी, सेवा भावना में जिनकी अच्छी भूमिका है ऐसे समाज सेवी युवा शक्ति अरविंद प्रजापति सिकंदरा को युवा जिला उपाध्यक्ष दौसा के पद पर मनोनीत किया।

कवि कृष्ण कुमार सैनी ने बताया इस अवसर पर आर पी एम प्रदेश मुख्य महासचिव मंगल राम मरियाडा, प्रदेश प्रवक्ता कवि दिनेश तूफानी, प्रजापति कवि कैलाश सुमा, जितेंद्र मरियाडा, अशोक शर्मा, ओमप्रकाश मीणा ढिगारिया, दिनेश लांका, महेश, सुरेश प्रजापति सिकंदरा, रामावतार जोध्या, मनोहर बसवा, घनश्याम पीपलकी के साथ अन्य समाज बंधुओं ने बधाइयां प्रेषित कर खुशियां मनाई।

Recent Posts