कांग्रेसजनों ने स्वतंत्र भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया

 

Voice of Pratapgarh News ✍️ पंडित मुकेश कुमार

प्रतापगढ़। छोटीसादड़ी में स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन गुरूवार को बाल दिवस के रूप में छोटी सादड़ी में यहां कांग्रेस कार्यालय पर ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा मनाया गया। सर्वप्रथम नेहरू की तस्वीर कांग्रेसजनों द्वारा माल्यार्पण किया एवं श्रद्धासुमन अर्पित किए।

हरीश आंजना एजुकेशन सोसायटी के डायरेक्टर जगन्नाथ सोलंकी ने कांग्रेस जनों को अपना उद्बोधन देते हुए बताया कि नेहरू ने प्रधानमंत्री के रूप में जो कार्य किए हैं यह उनका वैज्ञानिक दृष्टिकोण था जो भारत के विकास के रूप में राउर केला,भिलाई, दुर्गापुर में स्थापित किए। पंचवर्षीय योजना से भारत के चहूंमुखी विकास के लिए भाखड़ा नांगल बांध,हीराकुंड एवं नागार्जुन जैसे विशाल बांधों का निर्माण किया। मार्तंड राव मराठा ने बताया कि नेहरू ने 1948 में ही डॉ भाभा एवं राजारमना से परमाणु ऊर्जा आयोग की स्थापना कर उन्होंने इन कारखानों को आधुनिक भारत के तीर्थों की उपमा दी।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश जाट ने कहा कि नेहरू भारत देश की एक बहुमुखी प्रतिभा देशभक्त, दार्शनिक इतिहासकार, कानूनविद,आधुनिक भारत के शिल्पकार के रूप हमेशा याद रहेंगे।
विभिन्न वक्ताओं ने इन विचारों के साथ उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र के विकास में योगदान करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि रणजीत सिंह मीणा,नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मुस्तफा बोहरा,पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष रुस्तम खान, शांतिलाल उपाध्याय, पार्षद नरेंद्र राव मराठा, राजेश मंगरोरा,दीपक व्यास,प्रेम तेली,हरीश टेलर,मंडल अध्यक्ष गुलाब धाकड़, जगदीश प्रसाद मीणा, अजय यादव, युवा कांग्रेस नगर उपाध्यक्ष अभिषेक नागोरी, अजय शर्मा, विमल वया,संजय राव मराठा,हेमंत डूंगरवाल, आशीष शर्मा,रवि राव सावंत,संतोष उपाध्याय,महिपाल साहू,मोहनलाल मीणा, मोनू बन्ना,विजय गंधर्व,रौनक खटीक, जुनेद खान आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जगन्नाथ सोलंकी ने किया।