जिलाध्यक्ष युसूफ मोहम्मद ने की अनुशंसा,किया स्वागत
Voice of Pratapgarh News ऐजाज़ अहमद ✍🏻
प्रतापगढ़। धरियावद-बुधवार शाम को धरियावद विधानसभा में एक नया और अध्याय लिखा गया। भारत आदिवासी पार्टी मुस्लिम कम्युनिटी के जिलाध्यक्ष यूसुफ मोहम्मद के नेतृव में धरियावद में भारत आदिवासी पार्टी मुस्लिम महिला मोर्चा का विस्तार करते हुए महजबीन खान को ब्लॉक अध्यक्ष एवं हसीना बानो को नगर अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। जानकारी देते हुए भारत आदिवासी पार्टी मुस्लिम कम्युनिटी के जिलाध्यक्ष प्रतापगढ़ यूसुफ मोहम्मद ने बताया कि बुधवार शाम को एक निजी आवास पर मुस्लिम महिलाओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारत आदिवासी पार्टी मुस्लिम कम्युनिटी जिलाध्यक्ष यूसुफ मोहम्मद,जिला उपाध्यक्ष आदिल खान मेंव,नगर अध्यक्ष इकबाल खान,नगर उपाध्यक्ष सैयद सलीमुद्दीन एवं जिला सलाहकार मंत्री मोहम्मद खान पठान की अगुआई में बैठक आयोजित हुई। बैठक में आदिवासी जाजम प्रणाली से सर्वसम्मति से महिला ब्लॉक अध्यक्ष महजबीन खान पठान एवं नगर अध्यक्ष हसीना बानो को चुना गया। इस दौरान पार्टी के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी की रीतिनीति के अनुसार दोनों को भारत आदिवासी पार्टी का ओपरना,माला पहनाकर एवं मुंह मीठा करवाकर पार्टी में स्वागत अभिनंदन किया। वही नवनियुक्त दोनों ने पार्टी की रीति नीति से चलने एवं अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने एकजुट करने का वचन दिया। भारत आदिवासी पार्टी के विधायक थावरचंद डामोर ने भी दोनों महिलाओं के मंगलकामनाएं करते हुए दोनों को बधाइयां प्रेषित की।
