Voice of pratapgarh news ✍️ महेश कुमार गुप्ता
मंदिरों में की विशेष पूजा अर्चना
दौसा। उपखंड क्षेत्र लालसोट में सुहागिन महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत बड़ी धूमधाम से मनाया। करवा चौथ कार्तिक महीने में पूर्णिमा के चौथे दिन मनाया जाने वाला त्यौहार है। इस दिन विवाहित महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत रखती है। व्रत को लेकर महिलाओं ने कुछ दिन पहले से ही करवा चौथ की तैयारी शुरू कर दी। करवा चौथ के 1 दिन पूर्व महिलाओं ने हाथों में मेहंदी लगाई। श्रृंगार, कपड़े,गहने, चीनी के करवे और पूजा के सामान की जमकर खरीदारी की । जिससे बाजार में काफी भीड़ भाड देखी गई। इस दिन महिलाओं ने सुबह स्नान आदि के बाद व्रत का संकल्प लेकर पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला उपवास किया। इस दिन महिलाओं ने मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की। महिलाओं ने करवा चौथ पर भगवान गणेश, माता गौरी एवं चंद्रमा की पूजा की।
इस अवसर पर भानुप्रिया, सुषमा चौधरी,सुशीला ,पुष्पा ,ममता, दीपा, प्रीति, नेहा, मंजू संगीता कई महिलाएं मौजूद रही। इसके बाद व्रत की कथा सुनी। रात को चंद्रोदय के समय चंद्रमा को अर्ध कर पति की लंबी उम्र की कामना की प्रार्थना की। छलनी से पति को देखा । इसके बाद पति के हाथों से जल ग्रहण कर व्रत खोला।
कपिल आश्रम स्थित हनुमान मंदिर के महंत नरसी शर्मा ने बताया कि करवा चौथ का व्रत अखंड सौभाग्य के लिए रखा जाता है। इस व्रत को विधिपूर्वक रखने से पति की उम्र लंबी होती है। करवा चौथ के दिन महिलाएं अक्सर व्रत का पारण करते समय कुछ गलतियां कर देती हैं।
करवा चौथ के दिन चांद को अर्घ्य देना चाहिए और फिर अपने पति के हाथों से ही पानी पी कर व्रत तोड़ना चाहिए।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भी करवा चौथ का व्रत अखंड सौभाग्य के लिए रखा जाता है। माना जाता है कि इस व्रत को विधिपूर्वक रखने से पति की आयु लंबी होती है।इस व्रत को निर्जला रखा जाता है।
