Voice of Pratapgarh News ✍️ TARU SINGH
प्रतापगढ़। रविवार को प्रतापगढ़ जिले में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सामुदायिक भवन में संत रामपाल महाराज के सानिध्य में विशाल सत्संग का आयोजन किया गया। सत्संग के दौरान संत रामपाल महाराज ने LED के माध्यम से श्रद्धालुओं को समझाया कि ब्रह्मा, विष्णु, महेश, और माया (शेराँवाली) सभी निरंजन (काल) के जाल में फंसे हुए हैं। संत रामपाल जी महाराज ने कहा कि ज्योति निरंजन (काल) अपने माया जाल से सभी जीवों को भटकाता है। जिस प्रकार नागिनी अपने अंडों को कुंडली में फंसाकर उन्हें मारती है, वैसे ही निरंजन भी जीवों को जन्म-मरण के चक्र में फंसाता है। ब्रह्मा, विष्णु, और शिव जैसे देवता भी निरंजन के जाल में फंसे रहते हैं और बार-बार जन्म-मृत्यु के चक्र में आते हैं। उन्होंने बताया कि यह कालबली का जाल 21 ब्रह्मांडों तक फैला हुआ है, जिसमें माया और अन्य देवता भी फंसे हुए हैं। संत रामपाल महाराज ने कहा कि केवल पूर्ण ब्रह्म परमात्मा की शरण में जाकर ही इस जाल से छुटकारा पाया जा सकता है। जो जीव तत्वदर्शी संत की शरण लेकर शास्त्रानुकूल भक्ति करता है, वह इस काल के जाल से बाहर निकल सकता है और शाश्वत स्थान को प्राप्त कर सकता है। सत्संग के उपरांत ज्ञान गंगा और जीने की राह जैसी पुस्तकें वितरित की गई, जिन्हें पढ़कर लोग बुराइयों को त्याग कर सच्चे आध्यात्मिक मार्ग पर चल रहे हैं।
