Voice of Pratapgarh News ✍️ पंडित मुकेश कुमार
चित्तौड़गढ़। शहर के भोई खैडा वार्ड मे नव दुर्गा मंडल बजरंग व्यायाम शाला के कार्यकर्ताओ की बैठक संगम महादेव भोई खैडा मे आयोजित की गई जिसमे सभी कार्यकर्ताओ की सर्व सहमति से नंद लाल भोई को नव दुर्गा मंडल का अध्यक्ष बनाया गया
कार्यकर्ताओ द्वारा विभिन्न सेवा कार्य समय समय पर किये जाते रहे है। इसी क्रम मे कार्यकर्ताओ द्वारा भोई खैडा मे स्थित मोक्षधाम मे एक पेड मां के नाम लगाते हुवे इक्कीस पेड रोपने का कार्य कर इनकी देखभाल करने का संकल्प लिया साथ ही बैठक मे निर्णय लेते हुवे भोई खैडा बंजरग चोक पर 2 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक दस दिवसीय भव्य गरबा महोत्सव करने एंव 8 अक्टूबर को एक शाम माता राणी के नाम कलाकार प्रेम शंकर एवं उनके साथियो की उपस्थिति मे भव्य भंजन संध्या करवाने का निर्णय लिया। जिसमे बैठक मे अध्यक्ष भोई समाज के अध्यक्ष रतन लाल भोई नव दुर्गा मंडल के अध्यक्ष नंद लाल भोई पार्षद बाल किशन भोई पार्षद रेशमा कहार सुरेश भोई नारायण भोई पीरू भोई कन्हैयालाल भोई आदी पदाधिकारियों सहित बडी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
