Voice of Pratapgarh News✍???? महवीर चन्द्र
सिरोही। आबूरोड किवरली दिनांक 27.09.2024 म.गा.रा.वि. के प्रधानाचार्य हीरालाल पुरोहित के मुख्य आतिथ्य एवं स्थानीय विद्यालय प्रधानाचार्य महेन्द्र सिंह देवडा की अध्यक्षता में प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। प्रतियोगिता में कबड्डी छात्र वर्ग में 04, छात्रा वर्ग में 01. खो-खो छात्र वर्ग में 02, छात्रा वर्ग में 03, जिमनास्टिक में छात्र वर्ग में 01 टीम ने भाग लिया। एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 50 मीटर दौड में छात्र वर्ग में 15, छात्रा वर्ग में 07, 100 मीटर दौड में छात्र वर्ग में 21, छात्रा वर्ग में 10, लम्बी कूद में छात्र वर्ग में 11 व छात्रा वर्ग में 08 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। 4×100 रिले दौड में छात्र वर्ग में 28 एवं छात्रा वर्ग में 16 छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में 95 छात्रों व 53 छात्राओं (कुल 148 छात्र/छात्राओं) ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में कबड्डी छात्र वर्ग में सर्वोदय शि.स. किवरली, छात्रा वर्ग में रा.उ.प्रा.वि. टुंका (देलदर), खो-खो छात्र वर्ग में राउमावि देलदर, छात्रा वर्ग में सर्वोदय शि.स. किवरली व जिमनास्टिक में रा.प्रा.वि. आखोरफली (खडात) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 50 मीटर दौड में वीरमाराम रा.प्रा.वि. आखोरफली (खडात), 100 मीटर दौड में वीरमाराम रा.प्रा.वि. आखोरफली (खडात), लम्बी कूद छात्र वर्ग में हरिश राउमावि देलदर, छात्रा वर्ग में ममता राउमावि देलदर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 4×100 रिले दौड में रा.प्रा.वि. आखोरफली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के निर्णायक जसवंत सिंह राणावत शा.शि. स्थानीय विद्यालय, देवेन्द्र सिंह सोलंकी शा.शि. रा.उ.मा.वि. देलदर, शैतान सिंह देवडा व.अ., कार्यालय कार्य शंकरलाल पुरोहित पं.शि.,शक्तिसिंह देवडा कनि. सहायक, विकास राजपुरोहित प्रयोगशाला सहायक स्थानीय विद्यालय, शिवलाल बारोट प्रबोधक मगारावि किवरली एवं समस्त कार्मिक उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का समापन दिनांक 28.09.2024 को प्रधानाचार्य महेन्द्र सिंह देवडा की अध्यक्षता में किया गया। प्रतियोगिता में विजेता / उपविजेता प्रतिभागियों को पारितोषिक प्रदान किये गये। प्रतियोगिता सुव्यवथित रुप से र्निविवाद ढंग से सम्पन्न हुई।
