Voice of pratapgarh news ✍️महेश कुमार गुप्ता
दौसा। लालसोट संत निरंकारी मंडल लालसोट के सानिध्य में मुक्ति पर्व का आयोजन सामुदायिक भवन खटवा रोड लालसोट में आयोजित किया गया। जिसमें तुंगा से पधारे प्रचारक राम अवतार शर्मा ने बताया कि मानव का कल्याण बंधनों से मुक्ति पाना है हमें शारीरिक आजादी 15 अगस्त 1947 को मिल गई थी लेकिन आत्मा का कल्याण सद्गुरु ब्रह्म ज्ञानी के शरण में जाने से ही मुक्ति मिल सकती है काम क्रोध मदलोभ अहंकार इनसे मुक्ति पाना हीसच्चे में मुक्ति है मानव का कल्याण सेवा सुमिरन सत्संग से ही संभव है संचालन मुखी चौथमल सैन ने किया गोपाल बोहरा मीडिया सहायक ने बताया कि डीडवाना रामगढ़ पचवारा लालसोट तीनों ब्रांच में मिलकर के मुक्ति पर्व मनाया। भजन प्रस्तुति संतोष झूमा अनीता ने दी। विचार घनश्याम आनंदीलाल प्रकाश त्रिलोक निरंकारी मुख्य संत निरंकारी मंडल डीडवाना निलेश शर्मा मुखी संत निरंकारी मंडल रामगढ़ पचवारा गंगाधर प्रकाश राम अवतार शिक्षक महात्मा ने विचार व्यक्त किया।
