नवीन कन्या महाविद्यालय के निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि आवंटन के लिए किया विभिन्न स्थानों का निरीक्षण`

 

Voice of Pratapgarh News ✍️ पंडित मुकेश कुमार 

निम्बाहेड़ा। पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं निम्बाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी के प्रयासों से राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं वित्त मंत्री व उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी द्वारा बजट में निम्बाहेड़ा में नवीन कन्या महाविद्यालय की घोषणा के साथ ही इसके इसी सत्र में संचालन एवं भवन निर्माण की क्रियान्विति शुरू हो गई है। इसी क्रम में बुधवार को पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक कृपलानी ने निम्बाहेड़ा नगर पालिका क्षेत्र में कन्या महाविद्यालय के भवन निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि आवंटन के लिए विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया।
विधायक कृपलानी ने साकरिया चौराहे से रानीखेड़ा मार्ग, बडौली माधोसिंह चौराहा एवं वंडर सीमेंट टाउन हॉल के समीप भूमि का निरीक्षण किया। इस दौरान पूर्व विधायक अशोक नवलखा, उपखंड अधिकारी विकास पंचोली, पंचायत समिति प्रधान बगदीराम धाकड़, नगर मंडल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ प्रदेश मंत्री गब्बर सिंह अहीर, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अशोक जाट, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शक्तावत, जिला उपाध्यक्ष रत्नेश छाजेड़, तहसीलदार गोपाल जीनगर, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी अभिषेक शर्मा, पटवारी सीपी चौधरी आदि मौजूद रहे।

Recent Posts