Voice of Pratapgarh News ✍️ महेश कुमार गुप्ता
दौसा। उपखंड लालसोट में श्रावण मास की पंचमी को नागपंचमी का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया , महिलाओं ने विशेष परिधान चुनरी की साड़ी पहने और हाथ में पूजा की थाली लिए नाग देवता की बांबी का पूजन किया।
कई महिलाओं ने कालबेलिया द्वारा पकड़े हुए नाग की पूजा कर उसको दूध पिलाया।
लालसोट में नेहरू गार्डन के पास बावड़ी पर महिलाओं ने जाकर नाग देवता की बांबी का पूजन का किया। इस दिन जिनके घरों में नाग पंचमी का पूजन किया जाता है ,उनके एक दिन पहले ही भोजन बनाकर तैयार करते हैं, और दूसरे दिन सभी परिवार वाला ठंडा भोजन ही करते हैं।
