Voice of Pratapgarh News ✍️महेश कुमार गुप्ता।
दौसा। श्री राष्ट्रीय परशुराम सेना संघ की आमसभा राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश राणेजा की अध्यक्षता में श्री राम मन्दिर गुप्तेश्वर रोड़ दौसा में आयोजित की गई जिसमें संगठन की महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्षा नेहा चतुर्वेदी ने समाज में महिलाओं के लिए सामाजिक सुरक्षा एवं संस्कारवान संतति के निर्माण में पुरूष और महिलाओं को साथ मिलकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया, साथ ही परशुराम सर्किल बांदीकुई की मांग करते हुए 501पोस्कार्ड मुख्यमंत्र के नाम जारी किये।
पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष जयपुर संभाग ओम प्रकाश शर्मा सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक समाज को एकजुट रह कर नि:स्वार्थ भाव से कार्य करने की अपील की साथ ही कहाँ कि समाज में नकारात्मक सोच की उपेक्षा करते हुए बिना सुनें आगे बढ़ते रहना है, जो लगातार चलते रहते वे निश्चय मंजिल पाते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश राणेजा ने कहा कि युवा पीढ़ी भारत का भविष्य है इसे सबसे अधिक शिक्षित और संस्कारवान बनाने हेतु प्रत्येक माता पिता को हर संभव प्रयास करना चाहिए। संस्कारों के अभाव में युवा पीढ़ी पथ चयन सही नहीं कर सकती, राष्ट्रीय परशुराम सेना संघ सेवा संस्कार और सुरक्षा के साथ शिक्षा पर भी अधिक बल देती हैं। राष्ट्रीय संगठन मन्त्री सतीश तिवाड़ी ने कहा कि समाज में केवल विभेदीकरण के विचार डाले गये थे, विचारों से ही हम एक होने की अपील करते हैं जबकि वास्तविकता में हम अलग नहीं है जो अब एक होने की जरूरत हो, मात्र विचार को त्यागना हैं कि हम अलग है। प्रदेश उपाध्यक्ष पवन बिचपुरी संगठन द्वारा किए जारहे कार्यों से सभी कों अवगत कराया और कहाँ सभी कों निस्वार्थ भाव से संगठन से जुड़कर समाज हित में कार्य करें।राष्ट्रीय प्रवक्ता सूरज करण शर्मा,, प्रदेश अध्यक्ष राजेश तिवाड़ी, जिला कार्यकारिणी दौसा एवं लालसोट नगर प्रभारी अश्विनी शर्मा नगर अध्यक्ष नवीन सुकार, तहसील अध्यक्ष राजकुमार हट्टीका,डॉ.अमन शर्मा,अनुराग ककराला, सचिव सतीश शर्मा,नवीन पाँखला, दौसा नगर परिषद अध्यक्ष सीताराम शर्मा एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की उपस्थिति में राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश राणेजा ने प्रदेश संगठन मन्त्री नवीन सुकार को, प्रदेशअध्यक्ष जयपुर संभाग के पद पर ओमप्रकाश शर्मा को, जयपुर संभाग संगठन मन्त्री अश्विनी शर्मा को, जिला अध्यक्ष अनिल शर्मा सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी को सर्वसम्मति से नियुक्ति प्रदान की, जिले में उपाध्यक्ष अनिल शर्मा, राजकुमार हट्टीका आदि अनेक पदाधिकारियों का भी सर्वसम्मति से चयन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्षता महिला मोर्चा नेहा चतुर्वेदी ने दौसा महिला मोर्चा अध्यक्ष के पद पर प्रमीला शर्मा दौसा को नियुक्त किया और सभी अध्यक्षों को शिघ्र संपूर्ण कार्यकारिणी बना कर तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर इस ही माह में कार्यकारिणियों के गठन करने की जिम्मेदारी सुपुर्द की।सभा में पधारे हुए सभी ब्राह्मण बन्धुओं का हार्दिक अभिनंदन करते हुए जिला अध्यक्ष अनिल शर्मा ने आभार व्यक्त किया।
