Voice of Pratapgarh News @ विष्णु मीणा।
दौसा। विधानसभा क्षेत्र कि उपतहसील कुण्डल की ग्राम पंचायत कालीपहाड़ी के गांव पुरोहितोकाबास में बूथ संख्या 47 पर दो नव वैवाहिक दूल्हे पहुंचे वोट देने,बड़े दूल्हे डेमोक्रटिक आदि किसान महासंघ के जिलाअध्यक्ष ओमप्रकाश पुरोहितोकाबास ने बताया कि लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव आज से शुरू हो रहा है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में 21 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों की 102 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। इन सभी सीटों के मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। पहली बार वोट देने जा रहे अपने युवा साथियों से मेरी यह विशेष अपील है कि वे भारी संख्या में मतदान करें। लोकतंत्र में हर वोट कीमती है और हर आवाज का महत्त्व है। विष्णु पुरोहितोकाबास ने बताया कि मतदान की जिम्मेदारी हक़ से देगी भागीदारी, लोकतंत्र के महापर्व में आप भी अपनी जिम्मेदारी निभाएं एवं न्याय और समानता से समृद्ध भारत बनाएं। कालीपहाड़ी (पुरोहितोकाबास) में परिवार के साथ मतदान किया।
