शीतला अष्टमी को बने घर-घर पकवान माता को लगाया ठंडे पकवानों का भोग

Voice of Pratapgarh News @महेश कुमार गुप्ता।

दौसा। उपखंड लालसोट में शीतला अष्टमी को घर-घर पकवान बनाए गए माता को शीतल व्यंजनों का भोग अर्पण करके लोग ठंडा भोजन ग्रहण करते हैं,खंदक गणगौरी बाजार में स्थित शीतला माता के प्राचीन मंदिर में महिलाएं पूजा की थाली और पकवान लिए करीब सुबह प्रातः 3:00 बजे से ही पूजा करने पहुंची।

मान्यता के अनुसार शीतला माता का पूजन और ठंडा भोजन करने से माता प्रसन्न होती है और शीतल जनित रोगों का प्रकोप कम होता है इसके लिए महिलाएं एक दिन पूर्व ही पकवान बनाने की तैयारी में जुट जाती है। आज माता को भोग लगाने के लिए घर-घर पकवानों की खुशबू महकती है। महिलाओं ने देर रात तक माता के भोग के लिए कांजी बड़ा, मोहन थाल , गुंजिया पेठा, शक्कर पारे, पूडी,पापड़ी, हलवा राबड़ी, मक्का की घाट समेत कई व्यंजन बनाएं, भोग और पूजन की सामग्री खरीदारी के कारण कल सुबह से ही शहर के बाजार में रौनक नजर आ रही थी।

उपखण्ड में शीतला माता पूजन करने को महिलाओं ने अल सुबह से ही माता जी पूजन किया इस अवसर पर सुषमा चौधरी, पूजा, अर्चना, नीलम, पिंकी, नीतू, रश्मि आदि कई महिलाएं मौजूद रही।