वाॅइस ऑफ प्रतापगढ़ न्यूज़।
साथिनो ने किशोरियों की एनिमीया की जांच कराई
प्रतापगढ़। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला कलक्टर के निर्देशानुसार महिला अधिकारिता विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन करवाया जा रहा है। इस क्रम में एक मार्च से 12 मार्च 2024 तक अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह 2024 का आयोजन किया जा रहा है।
महिला अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक नेहा माथुर ने बताया की विभागीय निर्देशानुसार जिला स्तर एवं पचांयत स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम संपादित करवाए जाने है। जिसमें एक मार्च को विभागीय योजनाओं की जागरूकता हेतु विभाग द्वारा संचालित वन स्टॉप सेंटर, महिला सुरक्षा सलाह केन्द्र एवं महिला शक्ति केन्द्र की परामर्शदाताओं की एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
सोमवार को जिले की सभी पंचायतो में ग्राम साथिनों, एएनएम, आशा सहयोगिनियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा किशोरियों में एनिमिया जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाकर उनकी एनिमिया जांच करवाई गई। कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत निनोर के धडमगरा गांव में किशोरियों को एनिमीया जांच कराते हुए साथिन विजया लौहार निनोर।
5 मार्च 2024 को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं महिला सुरक्षा एवं संरक्षण एवं सलाह पर कार्यशाला का आयोजन जिला परिषद सभागार में करवाया जाएगा जिसमें महिला पर्यवेक्षकों एवं प्रतापगढ़ ब्लॉक की साथिनों द्वारा भाग लिया जाएगा। 5 मार्च को ही ग्राम साथिनों द्वारा सखी चौपाल में महिला शक्ति निधि तथा अन्य विभागीय योजनाओं पर विशेष सखी चौपाल का आयोजन करवाया जाएगा। 6 मार्च को जिला परिषद सभागार में कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न व महिलाओं से जुड़े अन्य कानूनों पर कार्यशाला का आयोजन करवाया जाएगा एवं पंचायत स्तर पर साथिनों द्वारा एक दिया बेटी के नाम संदेश के साथ दीप प्रज्जवलित कर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का सन्देश दिया जाएगा। 7 मार्च को नगर परिषद प्रतापगढ़ से जिला कलेक्ट्रेट तक जागरूकता रैली का आयोजन करवाया जाएगा। रैली के समापन पर जिला कलेक्ट्रेट परिसर में हस्ताक्षर अभियान का आयोजन भी प्रस्तावित है। 8 मार्च 2024 को बस स्टेण्ड एवं परा बालाजी मंदिर पोस्ट ऑफिस के पास निर्मित बेबी फीडिंग रूम का उद्घाटन किया जाएगा।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024 का जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 12 मार्च को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में किया जाएगा, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।
