वाॅइस ऑफ प्रतापगढ़ न्यूज़।
प्रतापगढ़। कुणी भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल की संगठन की बैठक दिनांक 13 फरवरी 2024 को ग्राम पंचायत कुणी के सेलारपूरा गांव में रखी गई। बैठक में राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री हेमंत मीणा जिला अध्यक्ष गोपाल कुमावत मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह के अध्यक्षता में एवं पंचायत समिति प्रधान रमेश मीणा विधानसभा विस्तारक जोरावर सिंह मंडल के प्रभारी प्रेम सिंह झाला ईश्वर सिंह महालक्ष्मी कर विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष भगवत सिंह राजा मंडल के उपाध्यक्ष भारत सिंह अजीत सिंह कुबेर सिंह ऐसी मोर्चा के गफूरचंद मेघवाल किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रामचंद्र मंडल महामंत्री अंबालाल आईटी जिला सहसंयोजक ईश्वर कुमावत बसेरा सरपंच गोपाल आदि कार्यकर्ता सभी जनप्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बैठक में भाग लिया बैठक में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने एवं केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा गांव चलो अभियान की विस्तृत जानकारी दी गई एवं गांव में प्रत्येक बूथ पर जाकर संपर्क करने का आवाहन किया गया। सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी प्रत्येक बूथ पर संपर्क करेंगे मंत्री मीणा ने प्रदेश नेतृत्व एवं संगठनात्मक चर्चा की गई वार्ड नंबर 15 उपचुनाव के बारे में भी चर्चा की गई वार्ड नंबर 15 से कन्हैयालाल मीणा को पार्टी ने उम्मीदवार घोषित किया गया एवं भोपालसिंह ने मंत्री को श्रीराम प्रभु की तस्वीर भेंट की अंत में मंडल उपाध्यक्ष अजीत सिंह एवं कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री नागुलाल सेन ने किया।
