आपदा से बचाव के तरीकों की जानकारी व प्रशिक्षण 15 फरवरी तक 

 

प्रतापगढ़। जिला कलक्टर एवं नियंत्रक (आपदा प्रबंधन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा) प्रतापगढ़ डॉ. अंजली राजोरिया ने आदेश जारी कर बताया की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, भारत सरकार के निर्देशानुसार 6 वाहिनी एन.डी.आर.एफ. (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल) द्वारा जिले के आपदा संभावित क्षेत्रों एवं जिले में स्थित बहु दुर्घटना जोखिम इकाईयों का भौतिक रूप से भ्रमण व संबंधित जानकारी एकत्रण और साथ ही आमजन (सरकारी एवं गैर सरकारी कर्मचारियों, विद्यार्थियों व स्वयंसेवी संस्थाओं इत्यादि) को किसी भी आपदा की स्थिति में आपदा के दुष्प्रभावों को कम करने व उनसे बचाव के तरीकों की जानकारी व प्रशिक्षण प्रदान किये जाने हेतु दिनांक 1 फरवरी 2024 से 15 फरवरी 2024 तक कार्यक्रम निर्धारित किया है। कार्यक्रम के अनुसार 1 फरवरी 2024 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, धरियावद, 2 फरवरी 2024 को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, छोटी सादड़ी, 3 फरवरी 2024 को राजकीय महाविद्यालय प्रतापगढ़, (एन.सी.सी. एवं स्काउट गाइड), 4 फरवरी 2024 को रिजर्व पुलिस लाइन, प्रतापगढ़ (पुलिस एवं गृह रक्षा) ,5 फरवरी 2024 को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, धमोत्तर, प्रतापगढ़, 6 फरवरी 2024 को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, अरनोद, 7 फरवरी 2024 को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पीपलखूंट, 8 फरवरी 2024 को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सुहागपुरा, 9 फरवरी 2024 को जाखम बांध भौतिक रूप भ्रमण एवं चिन्हीकरण, 10 फरवरी 2024 को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, प्रतापगढ़ ग्राउंड, नागरिक सुरक्षा, 11 फरवरी 2024 को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, प्रतापगढ़ ग्राउंड, नागरिक सुरक्षा, 12 फरवरी 2024 को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मुंगाणा या पारसोला, 13 फरवरी 2024 को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, दलोट, 14 फरवरी 2024 को  राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, देवगढ़, प्रतापगढ़, 15 फरवरी 2024 को संयुक्त अभ्यास एवं समापन होगा ।

Recent Posts