प्रधानमंत्री मोदी के दूत बनकर हमें योजनाओं को घर-घर पहुंचाने की आवश्यकता- कृपलानी
छोटीसादड़ी।विकसित भारत संकल्प यात्रा के पीछे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मूल संकल्प है कि देश के गरीब से गरीब परिवार, जो मूलभूत सुविधाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित हैं, उनको लाभ पहुंचाना है और इसके लिए भारतीय जनता पार्टी के हर कार्यकर्ता को प्रधानमंत्री मोदी का दूत बनकर ढाणी-ढाणी, घर-घर जाकर इन योजनाओं को पहुंचना होगा।
उक्त विचार निम्बाहेड़ा-छोटीसादड़ी विधायक श्रीचंद कृपलानी ने बुधवार को विधानसभा के छोटीसादड़ी उपखण्ड क्षेत्र की जलोदा जागीर एवं हरिपुरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित भारत विकसित संकल्प यात्रा शिविर के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए व्यक्त किये।
सर्वप्रथम जलोदा जागीर ग्राम में आयोजित शिविर के दौरान विधायक कृपलानी की उपस्थिति में पूर्व विधायक अशोक नवलखा, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गब्बर सिंह अहीर, भाजयुमो जिला अध्यक्ष जसपाल गुर्जर, छोटीसादड़ी पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष रमेश गोपावत, पूर्वी मण्डल कैलाश गुर्जर, जिप सदस्य दलपत मीणा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष डालचंद जणवा, नगर उपाध्यक्ष देवकरण समदानी, प्रकाश सिंह राणावत, पुरुषोत्तम सोनी, भवानी सिंह राणावत, उदयसिंह राणावत सहित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ ही शिविर के लाभार्थी स्त्री, पुरुष ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लाभार्थी संवाद कार्यक्रम को एलईडी के माध्यम से सुना।
तत्पश्चात कृपलानी सहित अतिथियों ने शिविर में लगाई गई विभिन्न स्टालों पर जा संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए।
शिविर को संबोधित करते हुए कृपलानी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रति आमजन ने जो विश्वास जताया है, उसका असर आने वाले दिनों में डबल इंजन की सरकार के द्वारा राज्य में करवाये जाने वाले विकास कार्यों की गति से दिखाना आरम्भ हो जाएगा। उन्होंने आमजन से शिविर में मिलने वाली केन्द्र सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आव्हान किया, वहीं संबंधित विभागीय अधिकारियों को भी योजनाओं से कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित नहीं रहे इसके निर्देश दिये। इस अवसर पर विधायक कृपलानी ने बीडीओ खटीक को भी समय-समय पर योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त कर अवगत करवाने के निर्देश दिए।
जलोदा जागीर एवं हरिपुरा में आयोजित शिविर में छोटीसादड़ी पंचायत समिति विकास अधिकारी एवं विकसित भारत संकल्प यात्रा के नोडल अधिकारी लक्ष्मणलाल खटीक ने स्वागत उदबोधन दिया, वहीं भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीणों ने अतिथियों का उपरना ओढाकर स्वगात किया। दोनों ही शिविरों में विधायक कृपलानी ने ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही अधिकारियों को निराकरण के लिए निर्देशित किया।
शिविर के अंत मे पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष रमेश गोपावत द्वारा सभी अतिथियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उपस्थित जनप्रतिनिधिनियों का शिविर को सफल बनाने हेतु आभार प्रकट किया गया। हरिपुरा शिविर में सरपंच मदन सिंह मीणा, जीएसएस अध्यक्ष लोकेश धाकड़, भूरालाल धाकड़, लाखन जणवा, विक्रम कुमावत, श्यामलाल धाकड़, बम्बोरी उपसरपंच भुजपाल सिंह कुलमिया सहित सभी वार्डपंच गणों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद रहे।
आरम्भ में विधायक कृपलानी के चुनाव में विजय होकर पहली बार जलोदा जागीर एवं हरिपुरा आगमन पर ग्रामीणों ने भारी उत्साह के साथ स्वागत किया। इस दौरान डीजे की धुन के साथ ही भव्य आतिशबाजी के साथ विधायक कृपलानी की अगुवाई की गई, वहीं विद्यालय की बच्चियों के द्वारा कलश लेकर स्वागत किया गया। हरिपुरा में भाजपा पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने बड़ी माला के साथ कृपलानी का विधायक चुने जाने के पश्चात प्रथम बार आगमन पर अभिनंदन किया।
